Words
When during a discussion about something, someone said, “भावनाओं को समझो, शब्दों में क्या रखा है?”, a thought automatically came from within that the words are important too, apart from the emotions behind it. I formatted those thoughts into this.
“शब्द”
शब्दों से हीं झगड़े होते, शब्दों से सत्कार;
शब्दों से ही ऊपर आते मन के सब उद्गार।
शब्दों से हीं खुशियाँ होती, शब्दों से त्योहार;
शब्दों बिन हो जाएंगे सब जीवन-रस बेकार।
शब्दों से हीं बातें होती, शब्दों से इज़हार;
शब्दों से हीं पूरा होता है आँखों का प्यार।
शब्दों से हीं माँगे जाते अपने हक अधिकार;
शब्दों के हीं पेंचों से बदली जाती सरकार।
शब्दों से आशीष भी है, शब्दों से है धिक्कार;
शब्दों से हीं रिश्तों में आ जाती बड़ी दरार।
शब्दों की तलवारों से भी पैनी होती धार;
मुश्किल होता है शब्दों का खाली जाना वार।